कोरिया: ग्राम पंचायत कटगोड़ी में भ्रष्टाचार के विरोध के बाद रातों रात सड़क बनी

कोरिया जिले के ग्राम पंचायत कटगोड़ी में सरपंच और सचिव पर लाखों रुपए के फर्जी बिलिंग का आरोप था। ग्रामीणों के विरोध और खबर का असर दिखा, रातों रात सड़क बनकर तैयार हुई।

Dec 3, 2025 - 12:21
 0  9
कोरिया: ग्राम पंचायत कटगोड़ी में भ्रष्टाचार के विरोध के बाद रातों रात सड़क बनी

 UNITED NEWS OF ASIA. प्रदीप पाटकर, कोरिया  | जिले के जनपद पंचायत सोनहत अंतर्गत ग्राम पंचायत कटगोड़ी में सरपंच और सचिव के भ्रष्टाचार के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि सरपंच और सचिव ने अपने-अपने भाइयों के नाम लाखों रुपए के फर्जी बिल पास किए, जबकि जमीनी स्तर पर उक्त कार्य नहीं हुए थे।

यूनाइटेड न्यूज ऑफ एशिया की संयुक्त खबर में यह दिखाया गया कि ग्राम पंचायत में सरकारी पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है, जिसमें पाइपलाइन विस्तारीकरण, सड़क निर्माण, शौचालय और पानी टंकी निर्माण शामिल हैं। खबर के प्रसारण और जिला प्रशासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी करने के बाद रातों रात वह सड़क बनकर तैयार हो गई, जिसे वित्तीय वर्ष 2023 में कागजों में ही सेंसेशन कर पैसा निकाल लिया गया था और निर्माण नहीं हुआ था। इस घटनाक्रम ने स्पष्ट रूप से दिखाया कि ग्राम पंचायत कटगोड़ी में भ्रष्टाचार व्याप्त है और खबर का असर तुरंत नजर आया।