कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ मनाया दीपक बैज का जन्मदिन, रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिन रायपुर में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। मंदिर में पूजा-अर्चना, नकटी प्रभावितों से मुलाकात और राजीव भवन में कार्यकर्ताओं से भेंट के साथ युवा कांग्रेस ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिन मंगलवार को रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह, सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, विधायक, कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें शुभकामनाएं देने राजधानी पहुंचे। जन्मदिन समारोह को सादगीपूर्ण बनाए रखने के लिए ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से परहेज किया गया।