शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़िया में शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान, 101 पौधे लगाने का लिया संकल्प
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़िया में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत 31 पौधों के रोपण के साथ की गई। विद्यालय परिवार ने 101 पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़िया में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेरणादायी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्य नीलमणि उज्जवने के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान की शुरुआत विद्यालय परिसर में 31 पौधों के रोपण से की गई। साथ ही विद्यालय परिवार ने आगामी दिनों में 101 पौधे लगाने और उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।