विधानसभा परिसर बना लोकतंत्र की पाठशाला, शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी सदन की कार्यवाही
भिलाई के शकुंतला विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण कर सदन की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र, संविधान और संसदीय व्यवस्था की जानकारी दी।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मंगलवार को विधानसभा परिसर विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला बन गया। भिलाई स्थित शकुंतला विद्यालय के कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं का एक दल शैक्षणिक भ्रमण के तहत विधानसभा पहुंचा। इस दौरान विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन कर लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय परंपराओं और विधायी प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर प्राप्त किया।