सरगुजा: सीतापुर में मुस्लिम युवकों के उत्पात और मारपीट के विरोध में नगर बंद और चक्का जाम
सीतापुर थाना क्षेत्र के वार्ड 14 में देर रात मुस्लिम युवकों के समूह ने मारपीट और गाली गलौज की, महिलाओं को भी धक्का दिया। विरोध में नगर वासियों ने सड़कों पर उतरकर नगर बंद किया और चक्का जाम कर थाने का घेराव किया।
UNITED NEWS OF ASIA. आकाश सोनकर, सरगुजा | जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 14 में देर रात मुस्लिम युवकों के समूह ने उत्पात मचाया। वार्ड में एक वैवाहिक कार्यक्रम के मामूली विवाद के बाद हथियारबंद युवकों का एक बड़ा समूह प्लेटफॉर्म 14 में घुस आया और राह चलते लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज की, बीच बचाव में आई महिलाओं को भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा।
सुबह होते ही सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े और नगर बंद का आवाहन किया, जिसे स्थानीय व्यापारियों ने भी समर्थन दिया। देखते ही देखते सड़कों पर भारी भीड़ ने चक्का जाम कर थाने का घेराव किया और उत्पात तथा मारपीट के विरोध में अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया।