मैनपाट: बॉक्साइट खदान विस्तार के विरोध में ग्रामीणों ने जनसुनवाई में हंगामा किया

मैनपाट के कंडराजा और सपनादर में निजी कंपनी को दी गई बॉक्साइट खदान की लीज के खिलाफ ग्रामीणों ने जनसुनवाई में विरोध जताया। अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने बिना ग्राम सभा की सहमति पर आपत्ति जताई।

Dec 3, 2025 - 12:37
 0  14
मैनपाट: बॉक्साइट खदान विस्तार के विरोध में ग्रामीणों ने जनसुनवाई में हंगामा किया

 UNITED NEWS OF ASIA.आकाश सोनकर, सरगुजा |  मैनपाट के कंडराजा और सपनादर में नए बॉक्साइट खदान का विस्तार होना है, जिसे निजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को लीज पर दिया गया। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने जमकर विरोध और हंगामा किया। जनसुनवाई में पहुंचे अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा की सहमति के यह जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।

 कंडराजा में 135 और सपनादर में 171 हेक्टेयर भूमि पर खनन किया जाएगा। जनसुनवाई के लिए ग्रामीणों के बैठने हेतु टेंट-पंडाल और कुर्सियां लगाई गईं, लेकिन ग्रामीण नीचे बैठकर विरोध जताते रहे। इस दौरान कुछ बिहारी लोग खनन के पक्ष में अपनी बात रखने पहुंचे, जिसे देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने उन्हें बलपूर्वक खदेड़ दिया। तनाव की स्थिति बढ़ने पर पुलिस प्रशासन को बीच-बचाव करना पड़ा।