अखिल भारतीय बाघ गणना 2026 के लिए कवर्धा में वृत्त स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

कवर्धा वनमंडल में बाघ गणना 2026 (छठा चरण) के लिए मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण दो सत्रों में सम्पन्न हुआ। इसमें अधिकारी और कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त कर संबंधित वन मंडलों में फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षण देंगे।

Dec 3, 2025 - 12:14
 0  7
अखिल भारतीय बाघ गणना 2026 के लिए कवर्धा में वृत्त स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

 UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा |  वनमंडल कवर्धा में बाघों की गणना 2026 के छठे चरण हेतु मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण काष्ठागार कवर्धा के सभागार में आयोजित किया गया। दो सत्रों में सम्पन्न इस प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में क्लास अध्ययन के जरिए साईन सर्वे, ट्रांजेक्टर सर्वे एवं कैमरा ट्रैप प्रेजेंटेशन की जानकारी दी गई।

तत्पश्चात फील्ड एक्सरसाइज के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। दुर्ग वन वृत्त के सभी वनमंडलों के अधिकारी और कर्मचारी मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त हुए, जो संबंधित वनमंडलों में समस्त फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षण देंगे। बाघों की गणना प्रत्येक चार वर्षों में की जाती है।

प्रशिक्षण में  सतोविशा समाजदार, प्रभारी मुख्य वन संरक्षण (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर, वरुण जैन, उप निदेशक उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व, गरियाबंद,  निखिल अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी, कवर्धा,  अभिनव केशरवानी, उप वनमंडलाधिकारी, कवर्धा, शिवेंद्र भगत, उप वनमंडलाधिकारी, स. लोहारा,  कृषानू चंद्राकर, अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण, अनिता साहू, अधीक्षक भोरमदेव अभ्यारण्य, कवर्धा, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से  ओंकार एवं दुर्ग वृत्त के क्षेत्रीय अधिकारी, क्षेत्रीय सहायक और वनरक्षक उपस्थित रहे।