कवर्धा में ‘राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका’ थीम पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता संपन्न, शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

कवर्धा के पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में जिला पुलिस कबीरधाम द्वारा “राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका” विषय पर वाद–विवाद, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में राष्ट्रसेवा की भावना को बढ़ावा देना था। विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Oct 30, 2025 - 18:54
 0  11
कवर्धा में ‘राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका’ थीम पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता संपन्न, शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। जिला पुलिस कबीरधाम के तत्वावधान में आज पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल, सिग्नल चौक कवर्धा में "राष्ट्रसेवा में शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में" विषय एवं "राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका" थीम पर वाद–विवाद, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।

 

यह आयोजन पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह तथा यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक अजयकांत तिवारी के नेतृत्व में किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद पुलिस कर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों में देशप्रेम, कानून व्यवस्था की समझ तथा समाज निर्माण में पुलिस की महत्त्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

 

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं ने भाग लिया और अपनी बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता छात्राएँ:


प्रथम स्थान – कुमारी अद्विआ साहू (कक्षा 9वीं, कचहरीपारा),
द्वितीय स्थान – कुमारी असफिया खान (कक्षा 11वीं, कचहरीपारा),
तृतीय स्थान – कुमारी निशा साहू (कक्षा 12वीं, स्वामी आत्मानंद स्कूल)।

निबंध प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी:
प्रथम स्थान – पुखराज साहू (कक्षा 12वीं, कचहरीपारा स्कूल),
द्वितीय स्थान – बेबो चंद्रवंशी (कक्षा 11वीं, सिग्नल चौक स्कूल),
तृतीय स्थान – नौशिन निशा (कक्षा 10वीं, कचहरीपारा स्कूल)।

विजेता विद्यार्थियों को रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह, उप निरीक्षक अजयकांत तिवारी और विद्यालय प्राचार्य आर.पी. सिंह द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर निर्णायक समिति में जितेंद्र जांगड़े, हर्षिता तंबोली, मार्तण्ड राजपूत और गजेंद्र पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण और छात्र–छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत की बल्कि समाज में पुलिस की सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका के प्रति नई समझ भी विकसित की।