दुर्ग में संभाग आयुक्त व कलेक्टर ने डिजिटलीकरण कार्य का निरीक्षण, प्रगति तेज करने के निर्देश
दुर्ग में संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर अभिजीत सिंह ने भिलाई और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे डिजिटलीकरण कार्यों का निरीक्षण कर तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्य में ढिलाई पर नाराज़गी जताई और सहयोगी अमले को और अधिक सक्रिय होने कहा।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहितास सिंह भुवाल, दुर्ग छत्तीसगढ़ | दुर्ग संभाग में मंगलवार को संभाग आयुक्त एवं रोल आब्जर्वर सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र भिलाई के अंतर्गत चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के डिजिटलीकरण कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया।
उन्होंने नगर निगम भिलाई के सभागार में मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रकों के डेटा डिजिटलीकरण की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, ईआरओ योगिता देवांगन, और नगर निगम आयुक्त राजीव पाण्डे मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया निरीक्षण
संभाग आयुक्त राठौर और कलेक्टर सिंह ने दुर्ग जनपद पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों मचान्दुर, रिसामा और अण्डा में भी डिजिटलीकरण और सत्यापन कार्य की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया।
-
मचान्दुर और रिसामा में बीएलओ (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
-
अण्डा में कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया और मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना पत्रक एकत्र कर शीघ्र डिजिटलीकरण पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
सहयोगी अमले को दिए आवश्यक निर्देशकमिश्नर और कलेक्टर ने जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि—
-
बीएलओ को पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका का पूरा सहयोग मिले।
-
निर्धारित तिथि से पहले 100% कार्य पूर्ण किया जाए।
इस निरीक्षण के दौरान सीईओ रूपेश पांडे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बीएलओ और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।