मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर में 667.57 करोड़ रुपये के 211 विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर जिले में 667 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले 211 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन व शिलान्यास किया। इन कार्यों से जिले के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।
UNITED NEWS OF ASIA. अली खान बलरामपुर | संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले में 667 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित 211 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ आदिवासी अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा।UNITED NEWS OF ASIA.अली खान,बलरामपुर |
मुख्यमंत्री द्वारा 323 करोड़ 96 लाख 21 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुए 140 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) के 14 कार्य शामिल हैं, जिनकी लागत 187 करोड़ 72 लाख 40 हजार रुपये है। वहीं लोक निर्माण विभाग सेतु के 3 कार्य 14 करोड़ 56 लाख 5 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुए हैं। इसके अतिरिक्त क्रेड़ा विभाग के 1 कार्य पर 1 करोड़ 80 लाख 9 हजार रुपये तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 63 कार्यों पर 119 करोड़ 87 लाख 67 हजार रुपये की लागत आई है। ये सभी कार्य सड़क, पुल, पेयजल और ऊर्जा जैसी आवश्यक सेवाओं को सुदृढ़ करेंगे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 343 करोड़ 61 लाख 25 हजार रुपये की लागत से प्रस्तावित 71 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भी किया। इनमें लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) के 21 कार्य जिनकी लागत 140 करोड़ 11 लाख 99 हजार रुपये है, लोक निर्माण विभाग सेतु के 14 कार्य लागत 67 करोड़ 77 लाख 18 हजार रुपये, तथा पीएमजीएसवाई के 19 कार्य लागत 81 करोड़ 46 लाख 8 हजार रुपये शामिल हैं। इसके अलावा क्रेड़ा विभाग, नगर पालिका परिषद बलरामपुर, आदिवासी विकास विभाग और जल संसाधन विभाग रामानुजगंज संभाग के अंतर्गत भी महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रस्तावित हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर तक बसे व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। बलरामपुर जैसे दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में सड़क, पानी, बिजली और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये विकास कार्य जिले के समग्र विकास, रोजगार सृजन और जनजीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाएंगे।