नगरी प्रवास पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के नगरी प्रवास के दौरान सिहावा विधायक अंबिका मरकाम के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। बैठक में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के नगरी प्रवास के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। सिहावा विधायक अंबिका मरकाम के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।