धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, आठ ट्रैक्टर जब्त
धमतरी जिले में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोलियारी-धमतरी मार्ग से आठ ट्रैक्टर जब्त किए। वैध दस्तावेज और परिवहन अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहनों को जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l धमतरी जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को कोलियारी-धमतरी मार्ग पर जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे आठ ट्रैक्टरों को जब्त किया।