समलूर शक्तिकेंद्र में भाजयुमो की बैठक संपन्न, डिजिटल प्रशिक्षण से बूथ सशक्तिकरण पर जोर
दंतेवाड़ा जिले के समलूर शक्तिकेंद्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और बूथ सशक्तिकरण की जानकारी दी गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और सदस्य संपर्क अभियान की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
UNITED NEWS OF ASIA. नवीन चौधरी, दंतेवाड़ा l दंतेवाड़ा जिले के गीदम मंडल अंतर्गत समलूर शक्तिकेंद्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रशिक्षण बैठक उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026" के तहत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई।