गुरुकुल पब्लिक स्कूल में पालक अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर
कवर्धा के गुरुकुल पब्लिक स्कूल में पालक अभिविन्यास (ओरियंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, ईआरपी सिस्टम, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कवर्धा स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शिक्षण संस्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल में पालक अभिविन्यास (ओरियंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, तकनीकी सुविधाओं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनाई जा रही कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।