भाजयुमो कोरबा जिला पदाधिकारियों की घोषणा, सुजीत सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा जिला की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। नगर पालिका परिषद दीपका के पार्षद और विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह को भाजयुमो कोरबा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व की सहमति और जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर की गई।

Mar 13, 2026 - 11:56
 0  3
भाजयुमो कोरबा जिला पदाधिकारियों की घोषणा, सुजीत सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

UNITED NEWS OF ASIA , हितेश पाण्डेय, दीपका, कोरबा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कोरबा जिला पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। इस नियुक्ति में नगर पालिका परिषद दीपका के लोकप्रिय पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा जिला का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से की गई है। साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन और भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा ने जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही पार्टी संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भाजपा युवा मोर्चा युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को समाज तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सुजीत सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा पार्टी के हित में कार्य करते रहेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

सुजीत सिंह लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। नगर पालिका परिषद दीपका में पार्षद के रूप में भी उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनके जिला उपाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

भाजयुमो कोरबा की नई टीम से पार्टी को जिले में संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि युवा मोर्चा के पदाधिकारी युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।