चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, बिलासपुर में आरोपी पति गिरफ्तार
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
UNITED NEWS OF ASIA. विशु तिवारी, बिलासपुर l बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित संगम नगर दीनदयाल कॉलोनी, मंगला में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां चरित्र शंका के चलते एक महिला की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल देखने को मिला।