नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में बैठक: स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और राजस्व वृद्धि पर दिए सख्त निर्देश
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन और सीएमओ किरण पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर की स्वच्छता, जल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, और राजस्व वसूली पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. परस साहू, बालोद | नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में गुरुवार शाम नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) किरण पटेल की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान नगर की मूलभूत सुविधाओं—स्वच्छता, जल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और राजस्व वसूली—को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और कई ठोस निर्णय लिए गए।
अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि नगर की साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी वार्डों में पानी की टंकियों की सफाई और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट नहीं हैं, वहां तुरंत नई लाइटें लगाने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया गया।
सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर घूम रहे घुमंतू गायों और कुत्तों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए नगर पंचायत की तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं।
राजस्व संग्रह को नगर पंचायत की वित्तीय मजबूती की रीढ़ बताते हुए अध्यक्ष जैन ने कर वसूली बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे समय पर समेकित कर, जलकर और यूजर चार्ज का भुगतान कर नगर के विकास में योगदान दें।
अध्यक्ष ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करें और उन्हें योजनाओं की पूरी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचें और अपने कार्य को ईमानदारी से पूरा करें।
बैठक के अंत में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन किया गया। इस मौके पर सब इंजीनियर रूपेश राठिया, लेखा अधिकारी श्रवण निर्मलकर, कैशियर विशाल साहू सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
देशभक्ति के इस माहौल ने पूरे कार्यालय को राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदारी के भाव से भर दि