सुशासन तिहार में विधायक भावना बोहरा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 1000 करोड़ के विकास कार्यों का किया उल्लेख

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने रणवीरपुर और घुटुरकुण्डी में आयोजित समाधान शिविर में शामिल होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार भाजपा सरकार की जनसमस्याओं के समाधान और पारदर्शी प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने पंडरिया विधानसभा में 1000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

May 14, 2026 - 19:10
 0  2
सुशासन तिहार में विधायक भावना बोहरा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 1000 करोड़ के विकास कार्यों का किया उल्लेख

UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सुशासन तिहार” अभियान के तहत पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम पंचायत रणवीरपुर और घुटुरकुण्डी में आयोजित समाधान शिविर में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक भावना बोहरा ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को राशन कार्ड, ट्राइसिकल, लखपति दीदी योजना के अंतर्गत चेक एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर यह भी जाना कि इन योजनाओं से उनके जीवन में किस प्रकार सकारात्मक बदलाव आए हैं।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन की स्थापना और जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं की समीक्षा और शासन-प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ना है। सरकार स्वयं गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और उनका निराकरण कर रही है।

विधायक बोहरा ने कहा कि भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। सुशासन तिहार इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का उल्ले

ख करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। किसानों को आधुनिक कृषि के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है और युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा भी अब विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

भावना बोहरा ने दावा किया कि पंडरिया विधानसभा में 1000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। वनांचल क्षेत्रों से लेकर गांव और नगरों तक सड़क, पेयजल, सिंचाई, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े अनेक कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये से अधिक की पेयजल और सिंचाई परियोजनाएं धरातल पर दिखाई देने लगी हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय पंडरिया विधानसभा उपेक्षित रहा, लेकिन अब भाजपा सरकार बनने के बाद क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम जनमन योजना जैसी जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, जनपद अध्यक्ष दुर्गा सिंह, जिला मंत्री राघवेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेश साहू सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सरकार की यह पहल जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को और मजबूत करेगी।