नाबालिग को शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, बेनूर पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार
नारायणपुर जिले के बेनूर थाना क्षेत्र में नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय आरोपी जयत राम वड्डे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. संतोष मजुमदार, नारायणपुर l जिले के बेनूर थाना क्षेत्र में नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जयत राम वड्डे पर नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। मामले में बेनूर पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद जांच शुरू की और आवश्यक जानकारी एवं साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।