पुरानी रंजिश में हॉकी स्टीक से जानलेवा हमला, बेमेतरा पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बेमेतरा जिले के ग्राम कोपेडबरी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हॉकी स्टीक से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हॉकी स्टीक सहित अन्य साक्ष्य भी जब्त किए हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा l बेमेतरा जिले के थाना थानखम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपेडबरी में पुरानी रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हॉकी स्टीक सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त किए हैं। मामले की जांच अभी जारी है।