NSS कैंप बेलगांव में माकड़ी पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों और ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
माकड़ी थाना पुलिस ने NSS कैंप बेलगांव में साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति और नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। निरीक्षक विकास बघेल ने छात्रों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा उपायों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
UNITED NEWS OF ASIA. रामकुमार भारद्वाज, कोंडागांव। जिले में पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल तथा एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में माकड़ी थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 29 नवंबर 2025 को NSS कैंप बेलगांव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें निरीक्षक विकास बघेल ने छात्रों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संबोधित किया।
उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध, यातायात नियमों का पालन, भारत सरकार के नए तीन आपराधिक कानूनों तथा नशामुक्ति अभियान के तहत नशीली दवाओं के खतरों पर भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रदमा सुधर बघेल, विशिष्ट अतिथि श्यामबती रमेश नेताम (सरपंच बेलगांव), प्राचार्य देवराज मोहंती (DAV स्कूल), NSS कार्यक्रम अधिकारी वृन्दाधर नेरोजी, कार्यक्रम संयोजक रमन मेश्राम सहित कई शिक्षक, वार्ड पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
NSS कैंप बेलगांव में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति एक नई समझ प्रदान की।