बलरामपुर में आम आदमी पार्टी ने वित मंत्री ओ.पी. चौधरी का पुतला दहन, महंगाई और रजिस्ट्री दरों के विरोध में प्रदर्शन

बलरामपुर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई और जमीन रजिस्ट्री दरों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में वित मंत्री ओ.पी. चौधरी का पुतला दहन किया और शहीद चौक पर चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Dec 3, 2025 - 11:27
 0  61
बलरामपुर में आम आदमी पार्टी ने वित मंत्री ओ.पी. चौधरी का पुतला दहन, महंगाई और रजिस्ट्री दरों के विरोध में प्रदर्शन

 UNITED NEWS OF ASIA. अली खान, बलरामपुर | में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वित मंत्री ओ.पी. चौधरी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के शहीद चौक के पास कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है |

और जमीन रजिस्ट्री दरों में 500 से 1000 प्रतिशत तक की वृद्धि कर जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। इसी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने मंत्री ओ.पी. चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार की नीतियों को आमजन के खिलाफ बताया।