ताड़बायली में तार फेंसिंग आहाता का उद्घाटन, विधायक विक्रम देव उसेंडी ने तीन विकास कार्यों की घोषणा
पखांजूर क्षेत्र के ताड़बायली गांव में तार फेंसिंग आहाता का उद्घाटन, संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक विक्रम देव उसेंडी ने गोटूल, रंगमंच और देवगुड़ी निर्माण की घोषणा करते हुए ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
UNITED NEWS OF ASIA. श्रीदाम ढली, कांकेर l क्षेत्र के ग्राम ताड़बायली में तार फेंसिंग आहाता के उद्घाटन, संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम देव उसेंडी रहे, जिनका ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।