अभियान नवजीवन के तहत सूरजपुर पुलिस ने विद्यार्थियों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
सूरजपुर पुलिस ने अभियान नवजीवन के तहत भटगांव स्थित एडी जुबली स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा रंगोली, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. विकास श्रीवास्तव, सूरजपुर l सूरजपुर जिले में युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा अभियान नवजीवन लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भटगांव थाना पुलिस ने स्थानीय एडी जुबली स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और उन्हें नशा मुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।