जनशिकायत पर निगम जोन 10 की कार्रवाई, गंदगी मिलने पर कैफे-होटल संचालक पर 12 हजार का ई-जुर्माना

रायपुर नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड क्रमांक 56 क्षेत्र में गंदगी से संबंधित जनशिकायत मिलने पर कैफे और होटल की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने और ठोस अपशिष्ट नियम 2026 का पालन नहीं करने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध 12 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया। निगम ने भविष्य में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए संचालक को कड़ी चेतावनी भी दी।

Aug 21, 2026 - 09:18
 0  3
जनशिकायत पर निगम जोन 10 की कार्रवाई, गंदगी मिलने पर कैफे-होटल संचालक पर 12 हजार का ई-जुर्माना

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड क्रमांक 56 क्षेत्र में गंदगी से संबंधित प्राप्त जनशिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 10 के जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित कैफे और होटल की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर गंदगी पाए जाने के साथ ही ठोस अपशिष्ट नियम 2026 का पालन नहीं किया जाना सामने आया।

जनशिकायत प्राप्त होने के बाद निगम अधिकारियों ने शिकायत को तत्काल संज्ञान में लिया और उसकी वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के लिए वार्ड क्रमांक 56 क्षेत्र में पहुंचकर संबंधित कैफे और होटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट के रखरखाव और संबंधित नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान निर्धारित स्वच्छता मानकों के अनुरूप व्यवस्था नहीं पाए जाने पर निगम अधिकारियों ने संबंधित संचालक को नियमों के पालन के संबंध में आवश्यक समझाइश दी।

औचक निरीक्षण के दौरान कैफे और होटल में गंदगी पाए जाने तथा ठोस अपशिष्ट नियम 2026 का पालन नहीं किए जाने को निगम स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया। जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा द्वारा संबंधित कैफे और होटल संचालक के विरुद्ध मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई की गई। संचालक को भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही नहीं करने तथा स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई। इसके साथ ही 12 हजार रुपये का ई चालान कर ई-जुर्माना लगाया गया।

कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा, अनिल झा और लक्की सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। निगम की कार्रवाई के बाद प्राप्त जनशिकायत का जोन स्तर पर तत्काल निराकरण किया गया।

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और ठोस अपशिष्ट नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। होटल, कैफे एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की गई है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखें, ठोस अपशिष्ट का नियमानुसार प्रबंधन करें और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें। निगम द्वारा जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेकर मौके पर जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।