कवर्धा के 25 जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना होगा साकार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपे पीएम आवास के स्वीकृति पत्र

कवर्धा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 25 हितग्राहियों को आवास निर्माण के स्वीकृति पत्र मिले। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर, सुरक्षा और सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Aug 9, 2026 - 18:25
 0  2
कवर्धा के 25 जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना होगा साकार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपे पीएम आवास के स्वीकृति पत्र

UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत कवर्धा शहर के जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर का सपना साकार होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगर पालिका परिषद कवर्धा अंतर्गत योजना के तहत 25 हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल मकान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना पक्का घर हो, जहां परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से जीवन यापन कर सके। प्रधानमंत्री आवास योजना इसी सपने को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के माध्यम से कवर्धा शहर के पात्र परिवारों को आवास सुविधा का लाभ दिया जा रहा है और सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।

स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों में मीना बाई देवागंन, धर्मेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, द्रोपती देवागंन, मीना बाई, योगेश चन्द्रवंशी, बुधेलाल निषाद, साहिदा खातून, प्रमोद साहू, द्वारिका चन्द्रवंशी, लक्ष्मी चन्द्रवंशी, परमानंद साहू, कमलेश चन्द्रवंशी, मुकेश चन्द्रवंशी, राजबाई सत्यवंशी, सकुन निषाद, अमिता केशरवानी, विमलेश कुम्भकार, पुनीता बाई भारती, सीता देवागंन, अजय सिंह ठाकुर, संजय यादव, मन्नू सिंह चौहान, ओमनाथ योगी, स्वेता देवी पाण्डे और भुखन लाल कौशिक शामिल हैं।

स्वीकृति पत्र मिलने के बाद हितग्राहियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से वे अपने पक्के घर का सपना देख रहे थे। अब आवास निर्माण की स्वीकृति मिलने से उनके परिवार के लिए बेहतर और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद मजबूत हुई है। हितग्राहियों ने योजना के लाभ के लिए सरकार और उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पक्का मकान किसी परिवार के लिए केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व का आधार होता है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब और पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित जीवन की ओर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, पार्षद अजय ठाकुर, बिहारी धुर्वे, सौखी अहीरवार, सुनील साहू, केशरीचंद सोनी, हरीश कुंभकार, एल्डरमेन राजेंद्र सलूजा, शिवकुमार यादव, रवि राजपूत, गोलू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।