सांसद संतोष पांडेय ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का किया निरीक्षण, जल्द संचालन की जताई उम्मीद
कवर्धा में निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज भवन का सांसद संतोष पांडेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मेडिकल कॉलेज को जल्द मान्यता दिलाकर संचालन शुरू कराने की उम्मीद जताई।
UNITED NEWS OF ASIA. सैरभ नामदेव, कवर्धा l कवर्धा में निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज भवन का शुक्रवार को क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से भवन निर्माण की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और कार्य को निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।