कुम्हारी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, 2 महिलाओं समेत 4 की मौत
दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-53 पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो महिलाओं और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
UNITED NEWS OF ASIA. दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे-53 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो महिलाओं और दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।