पुलवामा की पूर्व एसएसपी आईपीएस तनुश्री का दिल्ली तबादला, पहली कोशिश में पास की थी UPSC
केंद्र सरकार ने AGMUT कैडर के अधिकारियों के तबादलों के तहत आईपीएस अधिकारी तनुश्री का जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तबादला कर दिया है। पुलवामा और शोपियां जैसे संवेदनशील जिलों में सेवाएं दे चुकीं तनुश्री पहली ही कोशिश में यूपीएससी परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुई थीं। अब वह दिल्ली में नई जिम्मेदारी संभालेंगी।
UNITED NEWS OF ASIA. केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के अधिकारियों के तबादलों के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी तनुश्री का जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तबादला कर दिया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अब तनुश्री दिल्ली में नई जिम्मेदारियां संभालेंगी।