नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को नागपुर से महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
कबीरधाम महिला थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर शोषण करने के मामले में फरार आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. कबीरधाम। नाबालिग से दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर लगातार शोषण करने के मामले में फरार आरोपी को कबीरधाम महिला थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 29/2026 के तहत धारा 64(2)(एम), 87 बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।