इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में धमतरी के दो विद्यार्थियों का जापान के लिए चयन, अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाएंगे नवाचार
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत धमतरी जिले के दो विद्यार्थियों का अंतरराष्ट्रीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी 'सकुरा साइंस हाईस्कूल प्रोग्राम' के लिए चयन हुआ है। दोनों विद्यार्थी जापान में अपने नवाचार मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत धमतरी जिले के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। जिले के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी ‘सकुरा साइंस हाईस्कूल प्रोग्राम’ के लिए हुआ है। दोनों विद्यार्थी जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने नवाचार आधारित विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करेंगे।