रायपुर में 8 जुलाई से देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा, 5 हजार महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकलेगी
रायपुर के बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 8 से 14 जुलाई तक कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा की शुरुआत 8 जुलाई को महामाया मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें लगभग 5 हजार महिलाएं शामिल होंगी। आयोजन की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l राजधानी रायपुर में 8 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कथा का आयोजन बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में होगा।