देवभोग में सफाई कर्मी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के कदलीमुड़ा गांव में एक 35 वर्षीय सफाई कर्मी की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना से पहले विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. राधे पटेल, गरियाबंद l गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के कदलीमुड़ा गांव में एक 35 वर्षीय सफाई कर्मी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान लोकेश कुमार यादव के रूप में हुई है, जो गांव के एक स्कूल में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत था। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।