शहरवासियों का मन टटोल रही कांग्रेस, बूथवार बैठकों से बढ़ाई सक्रियता
: अमरवाड़ा और हर्रई में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बूथ एवं वार्ड स्तर पर बैठकें कर शहरवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। कांग्रेस की इस कवायद को चुनावी तैयारियों को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की पकड़ बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
UNITED NEWS OF ASIA. यज्ञ राज पटेल, छिंदवाड़ा l अमरवाड़ा और हर्रई में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी जमीनी सक्रियता तेज कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की टीमें लगातार वार्डों और बूथ स्तर पर पहुंचकर आम लोगों से सीधा संवाद कर रही हैं। बैठकों के माध्यम से शहरवासियों की समस्याओं, स्थानीय जरूरतों और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों की जानकारी जुटाई जा रही है। कांग्रेस की यह गतिविधि आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।