मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान, संजय अग्रवाल ने संभाला योग आयोग अध्यक्ष का पदभार
रायपुर के सर्किट हाउस में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में संजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए प्रदेशवासियों से इसे दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का निर्माण संभव है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में योग आयोग प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार को नई दिशा और गति देगा।