बिहान योजना से बदली महिलाओं की तकदीर, अचार बनाकर आत्मनिर्भर बनीं माँ जगदंबा समूह की सदस्य
कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा स्थित माँ जगदंबा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बिहान योजना के सहयोग से अचार निर्माण को स्वरोजगार का माध्यम बनाया है। प्रशिक्षण, पैकेजिंग और विपणन की सुविधा मिलने के बाद महिलाएं नियमित आय अर्जित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहा है। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा की माँ जगदंबा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इस योजना के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी है। कभी केवल घरेलू कार्यों तक सीमित रहने वाली महिलाएं आज अपने हाथों से तैयार किए गए आम के अचार की बिक्री कर नियमित आय अर्जित कर रही हैं और सफल महिला उद्यमी के रूप में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।