स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला रायगढ़ का वार्षिक कैलेंडर 2026 हुआ विमोचित
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ का वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों ने कर्मचारियों को मार्गदर्शन देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
UNITED NEWS OF ASIA. महेंद्र अग्रवाल, रायगढ़। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ द्वारा वर्ष 2026 के लिए प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. दिनेश पटेल एवं अपेक्स अस्पताल के संचालक डॉ. मनोज गोयल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से कैलेंडर का विमोचन किया गया।
विमोचन अवसर पर अधिकारियों ने स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ कर्मचारी ही होते हैं, जिनकी निष्ठा और मेहनत से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होती हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर सेवा भाव से कार्य करने का मार्गदर्शन भी दिया।
इस कार्यक्रम में जिला रायगढ़ के सभी विकासखंडों से आए स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आयोजन सफल एवं यादगार बन सका। कैलेंडर विमोचन में रविशंकर स्वर्णकार (संभागीय पदाधिकारी एवं जिला कोषाध्यक्ष) का विशेष योगदान रहा, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।
कार्यक्रम में संघ के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें
जिला अध्यक्ष रोहित कुमार डनसेना,
जिला सचिव आलोक जनार्दन,
जिला प्रचार-प्रसार मंत्री लक्ष्मी सारथी,
जिला सलाहकार आशा साहू प्रमुख रूप से शामिल थे।
इसके अलावा विभिन्न ब्लॉकों से आए पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में
ब्लॉक अध्यक्ष तमनार हरगोविंद पटेल,
ब्लॉक अध्यक्ष लोइंग विकास खूंटे,
ब्लॉक अध्यक्ष पुसौर विष्णु चरण नायक एवं सुमन तिग्गा,
घरघोड़ा से सीमा महंत, हरिश्चंद्र पैंकरा, सुनीराम राठिया, उत्तम सिंह सिदार, अरविंद सिदार,
तमनार से जीत पटेल,
पुसौर से भूपति बघेल चपले,
तथा सभी ब्लॉकों से आईं आरएचओ बहनों का सराहनीय योगदान रहा।
अंत में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।