सूरजपुर में दर्दनाक हादसा: नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत

सूरजपुर जिले के बिहारपुर क्षेत्र में नाले में डूबने से 6 वर्षीय पूनम और 4 वर्षीय उर्मिला की मौत हो गई। दोनों बहनें आंगनबाड़ी जाते समय रास्ते में नाले के पास खेलते हुए दुर्घटना का शिकार हो गईं। पूरे गांव में शोक की लहर है।

Nov 19, 2025 - 18:33
 0  16
सूरजपुर में दर्दनाक हादसा: नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत

 UNITED NEWS OF ASIA.विष्णु कसेरा,  सूरजपुर |  जिले में एक दिल दहला देने वाले हादसे ने पूरे गांव को शोकाकुल कर दिया। बिहारपुर के नवगई गांव में झुरहा नाला पार करते समय दो मासूम बहनों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 6 वर्षीय पूनम और 4 वर्षीय उर्मिला शामिल हैं। दोनों बहनें सुबह घर से आंगनबाड़ी जाने के लिए निकली थीं। रास्ते में नाले के किनारे लगे अमरूद के पेड़ के पास फल खाने गईं। इसी दौरान दोनों बहनें झुरहा नाले को पार करने का प्रयास कर रही थीं, तभी अचानक गहरे पानी में चली गईं।

जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक दोनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह दर्दनाक घटना स्थानीय ग्रामीणों के लिए गहरा सदमा बन गई है। स्थानीय प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है।