सड़क पर उतरे पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, इंटरसेप्टर वाहन से की ऑनलाइन चालानी कार्रवाई
कबीरधाम में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह स्वयं सड़क पर उतरे। अंबेडकर चौक में इंटरसेप्टर वाहन का निरीक्षण कर उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई की। इस दौरान जागरूकता और सख्त प्रवर्तन दोनों पर विशेष जोर दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं अनुशासित बनाने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह स्वयं सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कवर्धा शहर के अंबेडकर चौक में इंटरसेप्टर वाहन का निरीक्षण किया और उसकी कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए स्वयं वाहन में बैठकर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई की।