वन विभाग में भावपूर्ण विदाई समारोह, यशवंत साहू और इस्माइल खान को दी गई सम्मानजनक विदाई
वन परिक्षेत्र सांकरा में सेवानिवृत्त हुए डिप्टी रेंजर्स यशवंत साहू और इस्माइल खान के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके दीर्घ सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और विभागीय योगदान को याद करते हुए शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत वन परिक्षेत्र सांकरा में पदस्थ डिप्टी रेंजर्स यशवंत साहू और इस्माइल खान के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 31 मई 2026 को सेवा निवृत्त हुए दोनों अधिकारियों को वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके योगदान को याद किया।