सतना कलेक्ट्रेट परिसर से एसडीएम कार्यालय कर्मचारी की स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
सतना कलेक्ट्रेट परिसर से एसडीएम कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी की स्कूटी दिनदहाड़े चोरी हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में कलेक्ट्रेट परिसर से दिनदहाड़े स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इस सरकारी परिसर में हुई वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।