विधायक रिकेश की अनोखी पहल, 1 घंटे में मिलेंगे 100+ घरेलू सहायिकाओं के विकल्प
भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रिकेश सेन ने घरेलू सहायिका उपलब्ध कराने के लिए नई पहल शुरू करने की घोषणा की है। योजना के तहत नागरिकों को जनता कमल सेतु के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद एक घंटे के भीतर 100 से अधिक इच्छुक घरेलू सहायिकाओं की सूची और संपर्क नंबर उपलब्ध कराने की बात कही गई है। यह व्यवस्था 11 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है। पहल का उद्देश्य परिवारों को घरेलू मदद उपलब्ध कराने के साथ जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहितास सिंह भुवाल, भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के परिवारों को घरेलू कामकाज के लिए सहायिका तलाशने में होने वाली परेशानी को कम करने के उद्देश्य से विधायक रिकेश सेन ने एक नई पहल की घोषणा की है। इस व्यवस्था के तहत क्षेत्र के लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम से घरेलू सहायिकाओं के विकल्प उपलब्ध कराने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार यह योजना नवरात्रि के दौरान 11 अक्टूबर से शुरू होगी।