अनंत चतुर्दशी पर महादेवघाट विसर्जन कुंड में श्रद्धालुओं की भीड़, 1705 गणपति प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर के महादेवघाट के समीप नगर निगम द्वारा बनाए गए विसर्जन कुंड में गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दोपहर 2 बजे तक 1494 छोटी और 211 बड़ी यानी कुल 1705 गणपति प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया जा चुका था। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने भी परिवार सहित पहुंचकर घर के गणपति का विसर्जन किया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर। अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर में गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। महादेवघाट के समीप रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा बनाए गए विसर्जन कुंड में सुबह से ही गणपति प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। बारिश के बीच भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा को विदाई देने विसर्जन कुंड पहुंचते रहे।