राजहरा पुलिस ने सटोरिये को किया गिरफ्तार, सट्टा पट्टी और ₹1,420 नगद बरामद
बालोद जिले के राजहरा थाना पुलिस ने सट्टा लिखते एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, ₹1,420 नगद और डाट पेन बरामद किया गया। पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की है।
UNITED NEWS OF ASIA. सुनील साहू, बालोद l बालोद जिले के राजहरा थाना पुलिस ने सट्टा लिखते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी पर्ची, नगदी रकम और डाट पेन बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई है।