निजी अस्पतालों से जनस्वास्थ्य और स्वच्छता अभियान में सहभागिता की अपील, मेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर सख्त निर्देश
रायपुर नगर निगम के जोन-7 में आयोजित बैठक में निजी अस्पतालों से मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निष्पादन, नालों पर बने अवैध पाट हटाने, डेंगू-मलेरिया जागरूकता अभियान चलाने और उद्यानों-तालाबों के रखरखाव में सहभागिता की अपील की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर नगर निगम के जोन-7 कार्यालय में निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना, मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निष्पादन को सुनिश्चित करना तथा निजी अस्पतालों की जनस्वास्थ्य अभियानों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाना रहा। बैठक में जोन क्षेत्र के लगभग 20 निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।