रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — लूट की वारदात में शामिल हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के देवेन्द्र नगर थाना पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद रकम, हथौड़ी और ट्रक की चाबी जब्त की। मुख्य आरोपी नंदन राय उर्फ नंदा के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और नारकोटिक एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. रायपुर | रायपुर पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना 7 नवंबर 2025 की रात की है, जब प्रार्थी ढालेन्द्र कुमार साहू अपने हाईवा वाहन में रेत लेकर पंडरी के दुर्गा नगर पहुंचे थे।
वहां तीन युवकों ने किसी विवाद को लेकर प्रार्थी और उसके कंडक्टर से गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने वाहन की चाबी निकाल ली और हथौड़ी से जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने ट्रक के केबिन में रखी नकदी राशि और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
इस घटना पर थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 214/25 धारा 115(2), 296, 309, 324(4), 351(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित जांच शुरू की। पुलिस ने
-
पीड़ित और कंडक्टर से पूछताछ,
-
CCTV फुटेज का अवलोकन,
-
तथा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान नंदन राय उर्फ नंदा, सुजल विभार उर्फ सोनू, और हर्षित तांडी के रूप में की। तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से
-
₹3,200 नकद रकम,
-
हाईवा वाहन की चाबी,
-
और लूट में प्रयुक्त हथौड़ी जब्त की गई।
मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास
आरोपी नंदन राय उर्फ नंदा थाना सिविल लाइन का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके विरुद्ध
-
हत्या के प्रयास,
-
आर्म्स एक्ट,
-
नारकोटिक एक्ट,
-
एवं मारपीट के करीब आधा दर्जन प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी
-
नंदन राय उर्फ नंदा (40 वर्ष) — निवासी पंडरी गांधी नगर, थाना सिविल लाइन, रायपुर।
-
सुजल विभार उर्फ सोनू (20 वर्ष) — निवासी बेहरा कॉलोनी, झंडा चौक, थाना सिविल लाइन, रायपुर।
-
हर्षित तांडी (20 वर्ष) — निवासी दुर्गा नगर, कपड़ा मार्केट, थाना देवेन्द्र नगर, रायपुर।