रायपुर में सड़कों से आवारा मवेशियों की धरपकड़, नगर निगम ने पशु मालिकों को दी चेतावनी
रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों पर खुले में घूम रहे आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश और नगरीय प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत निगम के सभी 10 जोनों में काउकेचर टीम और विशेष टीम के श्रमवीरों की मदद से कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम ने मवेशी मालिकों से अपने पशुओं को बांधकर रखने और सड़कों पर खुले में नहीं छोड़ने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना कार्रवाई की जाएगी।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों पर खुले में घूमने वाले आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगर निगम के सभी 10 जोनों में नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत सड़क मार्गों पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी को नियंत्रित करने के लिए काउकेचर टीम और विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता ली जा रही है।