रायपुर को मिलेगी गौरवपथ-2 की सौगात, 15 करोड़ की योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर
रायपुर में बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक से पचपेड़ी नाका चौक तक लगभग 2300 मीटर लंबे मार्ग का गौरवपथ-2 योजना के तहत सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 15 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में हरियाली, पाथवे, बस स्टॉप, आधुनिक लाइटिंग और टेबल-टॉप डेवलपमेंट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर शहर को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में नगर पालिक निगम ने गौरवपथ-2 परियोजना की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक से सिद्धार्थ चौक, टिकरापारा होते हुए पचपेड़ी नाका चौक तक लगभग 2300 मीटर लंबे और 24 मीटर चौड़े मुख्य मार्ग का व्यापक सौंदर्यीकरण किया जाएगा। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से राजधानी के कई प्रमुख वार्डों की जनता को आधुनिक शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।