राष्ट्रीय राजमार्ग-130डी के उन्नयन से बदली नारायणपुर की तस्वीर, आवागमन हुआ तेज और सुरक्षित
राष्ट्रीय राजमार्ग-130डी के कोण्डागांव-नारायणपुर मार्ग के 12.6 किलोमीटर हिस्से के उन्नयन से क्षेत्र में आवागमन पहले से अधिक तेज, सुरक्षित और सुगम हो गया है। इस परियोजना से किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और मरीजों को सीधा लाभ मिल रहा है तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिली है।
UNITED NEWS OF ASIA. संतोष मजुमदार, नारायणपुर l नारायणपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-130डी के कोण्डागांव-नारायणपुर मार्ग पर किलोमीटर 32.200 से 44.800 तक 12.6 किलोमीटर लंबे हिस्से के उन्नयन कार्य ने क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है। सड़क के मजबूतीकरण और सुधार के बाद लोगों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलने लगी है। इस परियोजना का लाभ केवल यातायात तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है