नारायणपुर में 7.75 करोड़ की लागत से कुक्कुर नदी पर हाई लेवल ब्रिज का भूमिपूजन
नारायणपुर जिले के कुंदला-कोहकामेटा मार्ग पर कुक्कुर नदी के ऊपर 7.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हाई लेवल ब्रिज का भूमिपूजन किया गया। पुल बनने से बरसात के दौरान आवागमन की समस्या दूर होगी और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि परिवहन में सुविधा मिलेगी।
UNITED NEWS OF ASIA. नारायणपुर। जिले के ओरछा विकासखंड में ग्रामीण संपर्क और आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। ग्राम पंचायत कुंदला के अंतर्गत कुंदला-कोहकामेटा मार्ग पर कुक्कुर नदी के ऊपर बनने वाले हाई लेवल ब्रिज का भूमिपूजन किया गया। लगभग 7.75 करोड़ रुपये (775.80 लाख रुपये) की लागत से बनने वाला यह पुल आरसीपीएलडब्ल्यूई योजना के तहत तैयार किया जाएगा